File not found
INSPIRATION

सीजन 11 में दिखेंगी नेहा कक्कड़

इंडियन आइडल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 2004 से आने वाला एक जाना माना गाने का रियलिटी शो है।इसमें भारत के सभी राज्यों से अलग-अलग लोग आते है और अपनी प्रतिभा को दिखाकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। अभी तक पॉपुलर सिंगगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 10 सीजन आ चुके हैं और अब इस शो के मेकर्स जल्दी ही सीजन 11 को लाने वाले हैं।  पॉपुलर सिंगगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 10 हिट बहुत ही हिट और पॉपुलर रहें थे। इंडियन आइडल के 11वें सीजन को लॉन्च से पहले ही इसको जज करने वालो के नाम आउट हो गए हैं। 


पॉपुलर सिंगगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 11 वा सीजन 

सूत्रों के अनुसार, इंडियन आइडल  के 11वें सीजन के लिए ऑडिशन्स शुरू किये जा चुके हैं। हालाँकि अभी रियलिटी शो सुपरस्टापर सिंगर के खत्म होने का इंतज़ार किया जा रहा हैं। इसके खत्म होने के बाद ही  11 वा सीजन सोनी चैनल पर ऑन एयर किया जाएगा। हाल ही में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) जो अभी इंडियन आइडल के 10 वें सीजन में जज के रूप में काम कर रही थी, सूत्रों के अनुसार, वो अब 11 वे सीजन में भी दिखाई देंगी। 


नेहा कक्कड़  आज एक सफल गायिका हैं और उनके गानों को लोग बेहद पसंद करते हैं। साथ ही दर्शक उनकी क्यूट अदाओं के साथ-साथ उनकी मासूमियत के भी फैन हैं। जब नेहा ने इंडियन आइडल 10 में एक जज बनकर काम किया था तो लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया था। सीजन 10 के हिट रहने के बाद अब सीजन 11 क्या कमाल करता है देखने वाली बात होगी।


क्या नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Look) की जगह नीति मोहन (Neeti Mohan) ने ले ली... 

हालाँकि कुछ सूत्रों ने ऐसा बताया था कि पहले 11 वे सीजन के लिए नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Look) की जगह नीति मोहन (Neeti Mohan) को जज बनाने की बात कही गयी थी। इस खबर के बाहर आते ही नेहा के फैंस में निराशा फ़ैल गयी थी। लेकिन हाल में सूत्रों ने नेहा के आने वाले सीजन में जज की तरह आने की बात को कन्फर्म कर दिया हैं। इस सीजन का हिस्सा होने की बात को खुद नेहा ने भी कंफर्म किया है। इस बात की जानकारी खुद नेहा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दी और इंडियन आइडल 10 के सेट से अपनी फोटो शेयर करते हुए कंफर्म किया है कि इंडियन आइडल सीजन 11 को वो जज कर रही हैं। 

नेहा ने अपनी फोटो के साथ लिखा, "स्वागत कीजिए आपकी इंडियन आइडल 11 की जज साहिबा का. सिर्फ आपके प्यार की वजह से मैं वापस आई हूं."


क्या है सीजन 10 का सच 

बता दे कि इंडियन आइडल के 10 वे सीजन को नेहा कक्कड़ के साथ अनु मलिक और विशाल ददलानी ने जज किया था। लेकिन जब "मी टू  (me too)" मूवमेंट चला था तो अनु मलिक भी इसके शिकार हुए थे। अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगने पर शो को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था। अब कुछ इस प्रकार की खबरें हैं कि आने वाले 11वें सीजन में अनु मलिक को जज के रूप में एक बार फिर से लिया गया हैं। इंडियन आइडल के 11वें सीजन को होस्ट करने के बारे में बात करें तो हो सकता है कि इस बार का सीजन आदित्य नारायण होस्ट करें हालाँकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई हैं। पिछली बार इस शो को मनीष पॉल ने होस्ट किया था।